Noida Crime: नोएडा में आधी रात महिला पत्रकार से छेड़खानी करने वाले मनचले हुए गिरफ्तार

नोएडा में आधी रात महिला पत्रकार से छेड़खानी करने वाले मनचले हुए गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर 18 में बुधवार रात घर जाने के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। निजी चैनल की पत्रकार घर जाने के लिये कैब आने का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। उन्‍होंने बताया कि एक बाइक सड़क से गुजरी और पीछे बैठे आदमी ने हाथ हिलाकर पूछा क्या रेट लेगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों को बीती देर रात धर दबोचा। आपको बता दें कि सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्‍होंने लिखा था- ‘भाजपा राज में उप्र के अंदर नारी के मान-सम्मान से खिलवाड़ अपवाद नहीं रहा है। सत्ता के साये में बैठे लोग सरेआम ‘वीभत्स सवाल’ करके नारी को अपमानित कर रहे हैं।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img