Haryana PWD Minister: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, हरियाणा की परियोजनाओं पर हुई चर्चा

Haryana PWD Minister: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, हरियाणा की परियोजनाओं पर हुई चर्चा

एमआईएचएएन जैसी परियोजनाओं से हरियाणा को मिलेगी नई दिशा : रणबीर गंगवा

चंडीगढ़, 19 जनवरी —हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से नागपुर प्रवास के दौरान शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चल रही तथा प्रस्तावित सड़क, राजमार्ग, पुलों और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। श्री गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका लाभ हरियाणा को भी मिल रहा है।

नागपुर प्रवास के दौरान ही श्री रणबीर गंगवा ने देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजना मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट (MIHAN) का दौरा किया। उन्होंने एमआईएचएएन की आधुनिक तकनीक, एकीकृत लॉजिस्टिक प्रणाली और सुव्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना औद्योगिक विकास, निर्यात और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि एमआईएचएएन जैसे प्रोजेक्ट हरियाणा में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

श्री गंगवा ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन दौरों और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बल मिलता है और प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलती है।

इस दौरान उनके साथ पूर्व आईजी श्री दलबीर भारती, पूर्व चैयरमैन श्री सतबीर वर्मा भी मौजूद थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img