Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

 Raju Talikote का निधन: हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस, फिल्म सेट पर बिगड़ी थी तबीयत

 Raju Talikote
 Raju Talikote का निधन: हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस, फिल्म सेट पर बिगड़ी थी तबीयत

Raju Talikote: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू तालीकोटे का 13 अक्टूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह उडुपी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

कन्नड़ कॉमेडियन Raju Talikote का निधन

कन्नड़ सिनेमा जगत से दुखद खबर आई है। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन Raju Talikote का रविवार (13 अक्टूबर) को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजू को उडुपी में फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शाम करीब 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस मशहूर कन्नड़ एक्टर-कॉमेडियन का निधन, हार्ट अटैक बना मौत का कारण

अस्पताल में हुआ निधन

Raju Talikote पिछले दो दिनों से अभिनेता शाइन शेट्टी की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शनिवार रात करीब 12 बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। शाइन शेट्टी की टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Raju Talikote Death: ಹೃದಯಾಘಾತದಿಂದ ನಟ ರಾಜು ತಾಳಿಕೋಟೆ ನಿಧನ - Kannada News | Raju Talikote Passes Away; Kannada Actor, Theatre Artist Rajesaba Maktumasab Yankanchi Dies of Heart Attack | TV9 Kannada

परिवार ने दी जानकारी

Raju Talikote के बेटे भरत ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया,

“फिलहाल पिता का पार्थिव शरीर उडुपी के निजी अस्पताल में है। कल हम उन्हें उनके गृहनगर लेकर जाएंगे और उनके पसंदीदा बगीचे में अंतिम संस्कार करेंगे।”

Raju Talikote का फिल्मी सफर

राजू ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक आनंद पी. राजू की फिल्म हेंदथी आंद्रे हेंदथी से की थी। हालांकि शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन योगराज भट्ट की फिल्म मनसरे ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद उन्होंने पावरंगी, सुग्रीव, मैना और जॉकी विद पुनीत राजकुमार जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।
अब तक उन्होंने 35 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

सरल जीवन और संघर्ष की कहानी

Raju Talikote का असली नाम राजेसाबा मुक्तुमसाब तालीकोटे था। वह विजयपुरा जिले के सिंदिगी तालुक के चिक्का सिंदिगी गांव से थे। गांव में ही वह अंगूर की खेती करते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे।
बचपन से ही थिएटर में रुचि रखने वाले राजू ने चौथी कक्षा में ही स्कूल छोड़ दिया था और पिता द्वारा स्थापित खसगतेश्वर नाट्य संघ से जुड़ गए। उन्होंने जीवन में कई छोटे-बड़े काम किए — जैसे सड़क पर चक्कुली बेचना, होटल में सफाई करना, और गेटकीपर का काम भी किया।

पुरस्कार और सम्मान

राजू तालीकोटे को उनके शानदार अभिनय और कॉमेडी के लिए कई उपाधियां मिलीं, जिनमें शामिल हैं —

  • हास्य रत्नाकर

  • हास्य सम्राट

  • कॉमेडी किंग

  • कन्नड़ सेंधिल

उन्हें 2011 में फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2013 में बेस्ट कॉमेडी एक्टर, 2015 में राज्योत्सव चित्र संस्थान लोकप्रिय पुरस्कार, और 2017 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें