Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दिल्ली में बारिश का कहर: लक्ष्मीनगर में पीपल का पेड़ गिरा, चार मंजिला इमारत और बिजली आपूर्ति प्रभावित

दिल्ली में बारिश
दिल्ली में बारिश का कहर: लक्ष्मीनगर में पीपल का पेड़ गिरा, चार मंजिला इमारत और बिजली आपूर्ति प्रभावित

दिल्ली में बारिश का कहर: लक्ष्मीनगर में पीपल का पेड़ गिरा, चार मंजिला इमारत और बिजली आपूर्ति प्रभावित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कल देर रात लक्ष्मीनगर इलाके में वर्षों पुराना एक पीपल का पेड़ जड़ों समेत उखड़कर बिजली के खंभे और एक चार मंजिला इमारत पर गिर गया।पेड़ गिरने से इमारत का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बिजली का खंभा ट्रांसफार्मर पर गिरने से तेज़ स्पार्क हुआ। हादसे के बाद बिजली विभाग ने एहतियातन आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

रात करीब 1 बजे यह बड़ा पेड़ गिरा

मकान में रह रहे एक परिवार ने बताया कि रात करीब 1 बजे यह बड़ा पेड़ गिरा, जिससे दो ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए और उनके घर के किचन का छज्जा टूट गया। उन्होंने कहा कि गनीमत रही उस समय गली में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन को कई बार पेड़ की खोखली जड़ के बारे में सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पेड़ को काटकर हटाने का काम जारी है और पिछले 12 घंटे से बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति पेड़ और खंभा हटने के बाद ही बहाल की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें