Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Radhika की मां गीता राधा का निधन, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

Radhika
Radhika की मां गीता राधा का निधन, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

 Radhika: साउथ एक्ट्रेस राधिका शरतकुमार की मां गीता राधा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह दिग्गज अभिनेता एम.आर. राधा की तीसरी पत्नी थीं। उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर को चेन्नई में होगा।

गीता राधा का निधन

साउथ सिनेमा और राजनीतिक हलकों से एक दुखद खबर आई है। साउथ एक्ट्रेस Radhika शरतकुमार की मां और दिवंगत अभिनेता एम.आर. राधा की तीसरी पत्नी गीता राधा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।

राधिका सरथकुमार की मां गीता राधा का निधन, 86 की उम्र में ली आखिरी सांस, परिवार में पसरा मातम - India TV Hindi

चेन्नई में अंतिम संस्कार की तैयारी

गीता राधा का पार्थिव शरीर चेन्नई के पॉयस गार्डन स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ फिल्म जगत और राजनीतिक हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंच रही हैं। परिवार ने जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर को शाम 4:30 बजे चेन्नई के बेसेंट नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।

परिवार और सिनेमा से जुड़ाव

दिग्गज अभिनेता और थियेटर कलाकार एम.आर. राधा की तीन पत्नियां और कुल 12 संतानें थीं। गीता राधा उनकी तीसरी पत्नी थीं। उनके बच्चों में प्रमुख नाम  Radhika शरतकुमार और अभिनेत्री निरोशा शामिल हैं। वहीं, एम.आर. राधा की दूसरी पत्नी धनलक्ष्मी के बेटे राधा रवि भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस तरह गीता राधा एक ऐसे परिवार का हिस्सा थीं, जिसने साउथ इंडस्ट्री को कई कलाकार दिए।

नहीं रहीं साउथ एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार की मां गीता राधा, 86 साल में ली आखिरी सांस | Radhika Sarathkumar Mother Geetha Radha Passes Away At 86 Funeral Chennai | Asianet News Hindi

बेटी Radhik के लिए गहरा सदमा

हाल ही में Radhika ने अपना जन्मदिन अपनी मां के साथ मनाया था। लेकिन महज एक महीने बाद मां के निधन की खबर ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है। Radhika ने कहा कि उनकी मां ने न केवल परिवार को संभालने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

चेन्नई स्थित गीता राधा के घर पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर भी कई कलाकारों और नेताओं ने शोक जताते हुए राधिका और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गीता राधा का योगदान

हालांकि गीता राधा ने फिल्मों में सक्रिय भूमिका नहीं निभाई, लेकिन वह परिवार और समाज की मजबूत स्तंभ मानी जाती थीं। उनकी पहचान एक ऐसी महिला के रूप में रही जिन्होंने साउथ सिनेमा जगत और समाज में अहम योगदान दिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें