Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

QCFI Convention: नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे देशभर के 12 हजार विशेषज्ञ पेश करेंगे 2200 केस प्रेजेंटेशन

QCFI Convention: नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे देशभर के 12 हजार विशेषज्ञ पेश करेंगे 2200 केस प्रेजेंटेशन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान मजबूत करने जा रहा है। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा 39वीं नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले 700 से अधिक संगठनों के 12 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस विशाल आयोजन के माध्यम से ग्रेटर नोएडा गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणालियों का राष्ट्रीय केंद्र बनकर उभरेगा।

क्यूसीएफआई के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सम्मेलन की थीम आत्मनिर्भर विकसित भारत रखी गई है। इस विषय का उद्देश्य औद्योगिक, शैक्षणिक और सेवा क्षेत्रों में गुणवत्ता आधारित विकास को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में देशभर से उद्योग जगत के वरिष्ठ विशेषज्ञ, गुणवत्ता पेशेवर, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों की टीमें भी इस आयोजन में भाग लेंगी, जिससे युवाओं को गुणवत्ता प्रबंधन, नवाचार और समस्या समाधान की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी।

सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने संगठनों और संस्थानों में सामने आई चुनौतियों और उनके समाधान पर आधारित लगभग 2200 केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाएंगे। इन केस स्टडी के माध्यम से प्रक्रिया सुधार, उत्पादकता में वृद्धि, लागत में कमी, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कार्यक्षमता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रस्तुत मामलों का मूल्यांकन 300 से अधिक अनुभवी और विशेषज्ञ जजों द्वारा किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे गुणवत्ता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।

अविनाश मिश्रा ने कहा कि जब संगठन गुणवत्ता को केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि अपनी कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बना लेते हैं, तभी टिकाऊ और दीर्घकालिक विकास संभव हो पाता है। यही सोच इस राष्ट्रीय सम्मेलन की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि यह मंच प्रतिभागियों को एक-दूसरे के अनुभव साझा करने और श्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाने का अवसर देगा।

वहीं क्यूसीएफआई के कार्यकारी निदेशक डी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में सतत सुधार, प्रक्रिया क्षमता, लागत में कमी और नवाचार जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएल बजाज कॉलेज में आयोजित हो रहा यह राष्ट्रीय सम्मेलन ग्रेटर नोएडा के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल क्षेत्र की शैक्षणिक और औद्योगिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि देशभर में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें