Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

 PV Sindhu की शादी की पहली तस्वीर वायरल, पारंपरिक अंदाज में नजर आईं स्टार शटलर

 PV Sindhu
 PV Sindhu की शादी की पहली तस्वीर वायरल, पारंपरिक अंदाज में नजर आईं स्टार शटलर

 PV Sindhu की शादी की पहली तस्वीर वायरल

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी  PV Sindhu ने अपने मंगेतर वेंकट दत्ता साईं के साथ शादी कर ली। उदयपुर में रविवार को हुए इस समारोह में दोनों ने पारंपरिक परिधान में शादी की। समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा जोधपुर के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर सिंधु की शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

PV Sindhu wedding Pics and Viral Videos Today | पीवी सिंधु-वेंकट दत्ता की  शादी की तस्वीरें


वेंकट दत्ता साईं कौन हैं?

PV Sindhu के पति वेंकट दत्ता साईं हैदराबाद में पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) हैं। दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे को जानते थे, और शादी की योजना एक महीने के भीतर बनाई गई।

PV Sindhu Uday Venkat Datta Sai Wedding Photos - एक-दूजे के हुए वेंकट दत्ता  साई और पीवी सिंधु, शादी की पहली तस्वीर आई सामने


24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन

शादी के बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा।

  • 20 दिसंबर: संगीत का आयोजन।
  • 21 दिसंबर: हल्दी, पेलिकुथुरु, और मेहंदी की रस्में।

PV Sindhu के पिता के अनुसार, शादी की तारीख अगले साल शुरू होने वाले बैडमिंटन प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के मद्देनजर चुनी गई।


PV Sindhu की हालिया उपलब्धि

शादी से पहले, PV Sindhu ने लखनऊ में हुए सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीन की वू लुओ यू को हराकर जीत हासिल की। 47 मिनट के इस मुकाबले में उन्होंने दो सीधे सेटों में 21-14, 21-16 से जीत दर्ज कर अपने दो साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया।


सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

PV Sindhu की शादी की पहली तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ की ओर से उन्हें ढेरों बधाइयां मिलने लगीं। उनकी शादी की खबर ने खेल और मनोरंजन की दुनिया में उत्साह भर दिया।

Read More: India-Canada Relations: “कनाडा में भारतीय व्यवसायियों पर उत्पीड़न, डॉ. कृष्णन सुतंथिरन का ट्रूडो सरकार पर हमला”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें