Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने के लिए केरल माडल अपनाएगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

कुलदीप सिंह धालीवाल
ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने के लिए केरल माडल अपनाएगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने के लिए केरल माडल अपनाएगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

* प्रवासी भारतीय मामलों बारे मंत्री द्वारा नोरका प्रोजैक्ट की आलोचना के लिए केरल का दौरा

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 25 जुलाई:

पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के बारे में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ऐलान किया कि राज्य ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए केरल माडल अपनाएगा। यह घोषणा अपने केरल दौरे दौरान की, जहाँ मंत्री द्वारा नोरका ( नान- रैज़ीडैंट केरलाईटस अफेयर्ज़) विभाग की सफल पहलकदमियों का अध्ययन किया गया।

स. धालीवाल ने ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने और मज़दूरों के सुरक्षित एंव कानूनी प्रवास को यकीनी बनाने के लिए केरल माडल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने नागरिकों को ग़ैर-कानूनी प्रवास से बचाने और उनके कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए इस प्रकार की रणनीतियां अपनाएगा।

पंजाब सरकार प्रवास को नियमित करने और पंजाबी एन.आर.आईज़ को सहायता प्रदान करने के लिए नोरका द्वारा एक समर्पित एजेंसी की स्थापना करेगी। एजेंसी ग़ैर-कानूनी प्रवास को रोकने, सुरक्षित और कानूनी प्रवास को उत्साहित करने, प्रवासी भारतियों को कल्याण सेवाएं प्रदान करने, कौशल विकास और रोज़गार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने के लिए सभी ज़रुरी कदम उठाएगी।

ज़िक्रयोग्य है कि नोरका (नान- रैज़ीडैंट केरलाईटस अफेयर्ज) विभाग की फील्ड एजेंसी प्रवासी भाईचारे के लाभ के लिए अलग- अलग सरकारी योजनाएँ, और कल्याण पहलकदमियों को सक्रियता के साथ लागू कर रही है। फील्ड एजेंसी यह यकीनी बनाने के लिए अथक काम कर रही है कि प्रवासी भाईचारे को अलग-अलग सरकारी प्रोग्राम और सेवाओं का लाभ मिले। इन पहलकदमियों का उदेश्य ग़ैर- निवासी केरल निवासियों के जीवन को बढिया बनाना और उनको अपेक्षित सहायता प्रदान करना है।

वफद में प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय मामले विभाग, पंजाब श्री दलीप कुमार, एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब श्री प्रवीन कुमार सिन्हा, अतिरिक्त सचिव एन.आर.आई मामले विभाग श्री परमजीत सिंह, कार्यकारी डायरैक्टर एन.आर.आई. सभा श्री दरबारा सिंह रंधावा शामिल थे।

इस मौके एन.आर.आई.सैल, डा. के.वासुकी सचिव नोरका, अजिथ कोलासरी, सी.ई.ओ. नोरका रूटस, गीतका लक्ष्मी सी.ई.ओ. प्रवासी भलाई बोर्ड सिंधु एस. सरकार के अतिरिक्त सचिव, फिरोज शाह आर.एम.मैनेजर (प्रोजैक्टस) नोरका रूटस, कवि प्रिया के. सहायक नोरका रूटस उपस्थित थे।
————-

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *