Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Punjab : सरकारी स्कूल की इस टीचर ने दिखाया- हमारे बच्चों का भविष्य यहीं सुरक्षित है

Chandigarh News : क्या आपने कभी सोचा है कि आपके बच्चे को पंजाब के गुरुओं के बारे में, अपनी मातृभाषा पंजाबी के बारे में कौन सिखाएगा? प्राइवेट स्कूलों में तो बस इंग्लिश और किताबी ज्ञान मिलता है। लेकिन असली शिक्षा, जो बच्चे को जड़ों से जोड़े, वो मिलती है सरकारी स्कूलों में और इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं टीचर सिमरन, जो पंजाब सरकार के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती है।

इस टीचर का पढ़ाने का तरीका देखकर हर माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। वो अपने स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देती – वो उन्हें पंजाब की संस्कृति, गुरुओं का इतिहास, पंजाबी भाषा का महत्व, और यहां तक कि कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी इतने रोचक तरीके से सिखाती है कि बच्चे खुद से सीखना चाहते है।

सोशल मीडिया पर उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो देखकर हज़ारों पेरेंट्स कमेंट करते है- “काश हमारे स्कूल में भी ऐसे टीचर होते!”

वीडियो में बच्चे धाराप्रवाह पंजाबी बोलते है, गुरुओं के उपदेश सुनाते है और सवालों के जवाब ऐसे देते है कि लगता है ये तो प्राइवेट स्कूल के बच्चों से भी ज़्यादा आत्मविश्वास से भरे है।

और ये सब संभव हुआ है मान सरकार की दूरदर्शी सोच की वजह से। पंजाब में अब सरकारी स्कूल सिर्फ गरीबों के स्कूल नहीं रहे। यहां अब वो सभी सुविधाएं है जो प्राइवेट स्कूलों में मिलती है- बल्कि कई मामलों में तो ज़्यादा बेहतर है।

टीचर्स को प्रोत्साहन मिल रहा है, उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है, और सबसे बड़ी बात- उनमें अब ज़िम्मेदारी का भाव जागा है। सिमरन कौर जैसी शिक्षिकाओं के लिए ये सरकार एक प्रेरणा बन गई है।

“पहले लगता था कि कोई देख ही नहीं रहा हमारी मेहनत को,” वो कहती है। “लेकिन अब सरकार हमारे साथ खड़ी है। हमें संसाधन मिल रहे है, प्रोत्साहन मिल रहा है, तो हम भी पूरे दिल से पढ़ा रहे है।”

सिर्फ अपने क्लासरूम तक सीमित नहीं रही। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करके वो दूसरे टीचर्स को भी प्रेरित कर रही है। कईं शिक्षक उनसे मैसेज करके पूछते है- “आप ये बहुत अच्छा करती है हम भी अपने स्टूडेंट्स को ऐसे पढ़ाना चाहते है।” और वो खुले दिल से सबको बताती है। क्योंकि उनका मकसद सिर्फ अपना नाम कमाना नहीं, बल्कि पंजाब के हर सरकारी स्कूल को बेहतर बनाना है।

अगर आप भी उन माता-पिता में से हैं जो सोचते है कि सरकारी स्कूल में क्या पढ़ाई होगी”- तो एक बार सोशल मीडिया पर टीचर सिमरन के वीडियोज़ को ज़रूर देखें।आपको समझ आ जाएगा कि आपके बच्चे का भविष्य सरकारी स्कूलों में बिल्कुल सुरक्षित है। यहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, संस्कार भी मिलते है। यहां आपका बच्चा अपनी जड़ों से जुड़ता है।

मान सरकार ने वो कर दिखाया है जो पहले कभी नहीं हुआ। अब टीचर्स अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे है। स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है। और सबसे बड़ी बात – बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

इन्ही की तरह अगर पंजाब का हर शिक्षक काम करे, तो सरकारी स्कूल देश के बेस्ट स्कूल बन सकते है। और अच्छी बात ये है कि अब धीरे-धीरे ऐसा हो भी रहा है।सरकार ने नींव रख दी है। अब ज़रूरत है कि हर टीचर इस मिशन में अपना योगदान दे। बच्चों को सिर्फ सिलेबस नहीं, बल्कि जीवन की असली शिक्षा दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें