पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले 8.82 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए 2579 परीक्षा केंद्र बनाए

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले 8.82 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए 2579 परीक्षा केंद्र बनाए

* स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और उन्हें और अधिक मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया

चंडीगढ़, 18 फरवरी:

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी एस ई बी.) ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इन परीक्षाओं में 8.82 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे। सुचारु व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने इन परीक्षाओं के लिए राज्यभर में 2579 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा बुधवार (19 फरवरी), 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी।

उन्होंने बताया कि 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 3,02,189 विद्यार्थी बैठेंगे, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा में 2,84,658 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा, 9,877 विद्यार्थी मैट्रिक ओपन परीक्षा देंगे। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,72,105 विद्यार्थी शामिल होंगे और 13,363 विद्यार्थी सीनियर सेकेंडरी ओपन परीक्षा में बैठेंगे।

स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्यभर में कुल 2579 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षाओं के सुचारु और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 2579 सुपरिंटेंडेंट और 3269 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए मुख्य दफ्तर में एक कंट्रोल रूम (0172-5227136, 137, 138) भी स्थापित किया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में बैठने जा रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने माता-पिता और राज्य का नाम रोशन करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन मेहनत ही जीवन में सफलता और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए पूरी लगन और निशान पर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img