Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Chandigarh: पंजाब पुलिस का नशा विरोधी अभियान तेज, ऑपरेशन सेल के तहत कार्रवाई

Chandigarh: पंजाब पुलिस का नशा विरोधी अभियान तेज, ऑपरेशन सेल के तहत कार्रवाई

पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन सेल के तहत नशा विरोधी अभियान चलाते हुए विभिन्न चेकपोस्टों पर वाहनों की सघन जांच की। मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि यह अभियान नशे के खिलाफ जारी है, जिसमें बड़े नशा तस्करों की पहचान कर उनकी संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बच्चों को नशा बेचने वाले तस्करों की संपत्तियों को सिविल विभाग की मदद से ध्वस्त किया जा रहा है।”

उन्होंने जानकारी दी कि अकेले मोहाली में करीब 350 नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, और पिछले एक साल में 450 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन सेल के तहत कुछ सीमाओं को सील किया जा रहा है, और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच जारी है। साथ ही, गैंगस्टरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस दिन-रात नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी ताकि राज्य को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें