Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Punjab GST News: “सरकार ने कर चोरों पर…,” पंजाब में GST में 16.61% की बढ़ोतरी पर वित्त मंत्री चीमा ने कहा।

Punjab GST News

Punjab GST News: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने पंजाब में शुद्ध वस्तु और सेवा कर (GST) में हुई बढ़ोतरी को लेकर एक बयान दिया है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नवंबर तक राज्य का जीएसटी संग्रह 16.61% बढ़ा है। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले आठ महीनों में उत्पाद शुल्क से राजस्व में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में शुद्ध जीएसटी संग्रह में 1987.62 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जिसमें 2022-23 में नवंबर तक 11,967.76 करोड़ रुपये के संग्रह के मुकाबले 13,955.38 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। उत्पाद शुल्क से राजस्व संग्रह में हुई बढ़ोत्तरी का खुलासा करते हुए

कुल राजस्व 5,947.47 करोड़ रुपये

चीमा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में उत्पाद शुल्क से कुल राजस्व 5,947.47 करोड़ रुपये है, जो 2022-23 के पहले आठ महीनों में 5,336.61 करोड़ रुपये से 610.86 करोड़ रुपये की वृद्धि है। उन्हें बताया कि वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और उत्पाद शुल्क से शुद्ध राजस्व संग्रह 2022-23 में 2,1921.46 करोड़ रुपये से 13.89 प्रतिशत बढ़ा है।

ELECTION RESULT 2023: चुनावों के बाद सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “अब उनका खाता जेलों में ही खुलेगा”

8 महीने की कर प्राप्ति ने इस आंकड़े को छूआ

हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार ने कर चोरों पर शिकंजा कसते हुए कर व्यवस्था को सरलीकृत करके ईमानदार करदाताओं को सुविधा दी है। उनका कहना था कि वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और उत्पाद शुल्क से 24,965.59 करोड़ रुपये के शुद्ध राजस्व संग्रह के साथ जीएसटी लागू होने के बाद राज्य की आठ महीने की कर प्राप्तियों ने पहली बार 25,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें