Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Punjab : सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ- डॉ. बलजीत कौर

Chandigarh News : मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए 728.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जिससे 1.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद स्कीम गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह के समय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित बनाना भी है।

मंत्री ने बताया कि कोई भी परिवार जो पंजाब का स्थायी निवासी हो और गरीबी रेखा से नीचे आता हो, तथा अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हो, वह इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र है। उन्होंने आगे बताया कि एक परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए इस स्कीम के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह होता है तो माता-पिता के लिए यह खुशी के साथ-साथ चिंता का भी समय होता है, लेकिन पंजाब सरकार की आशीर्वाद स्कीम ने हजारों परिवारों की चिंताओं को कम करके उनके घरों में खुशियों के दीये जलाए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कीम गरीब माता-पिता के लिए एक मजबूत सहारा बन रही है, जिससे वे अपनी बेटियों को इज्जत, सम्मान और खुशहाल भविष्य के साथ विदा करने में सक्षम बन रहे हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योग्य लाभार्थी को समय पर और पारदर्शी तरीके से स्कीम का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निपटारे में देरी न की जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की लोक-हितैषी स्कीमों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाना और हर परिवार को मजबूत बनाना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें