Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Punjab : मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

Chandigarh News : कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री के घर पर हुए एक प्रोग्राम के दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया गया।

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने कुश्ती के मैदान में न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल जगत से ऐसी मशहूर हस्तियों के राजनीति में आने से युवाओं को साकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जिस तरह जस्सा पट्टी ने खेल के मैदान पर अपनी मेहनत और लगन साबित की है, उसी तरह वह भविष्य में भी पार्टी में शामिल होकर उसी लगन और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करते रहेंगे। जस्सा पट्टी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री की नीतियों पर भी भरोसा जताया और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें