पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा, दो को गोली लगी

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल के पास बुधवार सुबह पुलिस और तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरा बदमाश कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों के पास से लूटे गए पांच मोबाइल फोन, 2300 रुपये, दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

नोएडा जोन एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह सेक्टर-58 पुलिस की टीम सेक्टर-62 में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो कुछ दूर जाकर बाइक फिसलने से बदमाश गिर गए। बदमाशों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान मेरठ जिले के गांव पाबला निवासी सालिक उर्फ सादिक और हापुड़ के गांव खिलवाई निवासी दीपक के रूप में हुई। तीसरे बदमाश को पुलिस टीम ने कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। इनकी पहचान हापुड़ के खिलवाई गांव निवासी सनी के रूप में हुई है।

मेरठ व अन्य जिलों से जा चुके हैं जेल
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन में से एक और 2300 रुपये उन्होंने मंगलवार रात बड़ा डी पार्क से और अन्य मोबाइल फोन छोटा डी पार्क व अन्य इलाकों से लूटे थे। इससे पहले भी ये लोग नोएडा में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ये बदमाश पहले भी मेरठ व अन्य जिलों से लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img