Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार
बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

अमर सैनी
नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश मोनू यादव निवासी हापुड़ को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी के अनुसार, यह मुठभेड़ बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 के पास हुई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को घेरने की कोशिश की, जिसके बाद गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश मोनू यादव घायल हुआ, जिसे तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, दो अन्य बदमाशों, मानस और पवन, को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया।पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बदमाश चोरी की गई बाइकों को कम कीमतों में दूर के जिलों में बेच देते थे।ये बदमाश पहले मोटरसाइकिल की रेकी करते थे, फिर मास्टर चाबी से चोरी कर उन्हें एक जगह इकट्ठा कर लेते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को सस्ते दामों में दूर-दराज के जिलों में बेच देते थे।पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इनके इतिहास की गहराई से जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *