Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े थाना बीटा-2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई
ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े थाना बीटा-2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े थाना बीटा-2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को पुलिस ने गोली लगने के बाद धर दबोचा।इस दौरान दूसरा बदमाश फरार हो गया था, जिसका पीछा पुलिस टीम कर रही थी। इसके बाद दूसरे बदमाश से हुई मुठभेड़ का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें कॉम्बिंग के दौरान बदमाश एक घर में भागकर छुप गया था। जिसका पीछा करते हुए पुलिस भी घर में रेलिंग को फांदकर दाखिल हुई। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी करवाई करते हुए बदमाश को धर दबोचा। वहीं इस मुठभेड़ में का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर यूलर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पुलिस की फायरिंग में बदमाश को गोली लगी है। पकड़ा गया आरोपी शातिर चेन स्नैचर बताया जा रहा है। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह लाइव मुठभेड़ ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में हुई। बदमाश को पकड़ने गई टीम इसका वीडियो बना रही थी, तभी बदमाश ने घर के अंदर से फायरिंग शुरू कर दी। पकड़ा गया बदमाश मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया गया है। कुछ दिनों पहले ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर एमएलसी के रिश्तेदार से भी स्नैचिंग की थी।
पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने अपनी टीम के साथ कॉम्बिंग के दौरान घर में घुसकर बदमाशों को पकड़ा है। चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पहले गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद दूसरा बदमाश सेक्टर के अंदर घुस गया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की पहचान सुमित पुत्र सुधीर और प्रदीप पुत्र गोपीदास के रूप में हुई है। कब्जे 01 पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर व 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज , घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व लूटी गयी चैन बरामद हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *