पुलिस हिरासत में मेडिकल कराने की बनाई रील

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके एक कंटेंट क्रिएटर और उसके साथी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो वायरल किया है। हथकड़ी लगने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने की रील बनाकर वायरल कर दी। रील के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बज रहा है। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 7 सितंबर को एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में युवक अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी दे रहा था। सेक्टर-63 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे बहलोलपुर गांव के पिंटू बैरागी उर्फ चीता और उसके साथी शेरपाल बैरागी उर्फ शेर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया गया। इस दौरान उसके साथी ने कुछ सेकेंड का वीडियो बना लिया। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उस वीडियो के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना जोड़कर वायरल कर दिया। गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई और एक्स पर नोएडा पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने जांच की शुरू
बता दें कि शेरपाल उर्फ शेर सिंह कंटेंट क्रिएटर है। उसके करीब पांच लाख फॉलोअर्स हैं। वह पहली बार तब चर्चा में आया था, जब उसने मार्च 2024 में यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो वायरल किया था। 34 सेकेंड के वीडियो में शेरपाल चिल्लाते हुए अश्लील कमेंट कर रहा था और फॉलोअर्स बढ़ाने की बात कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मई 2024 में उसने 4-5 अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। इनमें शेरपाल डी-पार्क में एक लड़की के साथ अश्लील रील बनाता नजर आया था। वीडियो बनाने में अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में सेक्टर-58 पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस अब एक बार फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img