Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida: सेक्टर-27 में शराब की दुकान को लेकर विरोध तेज, निवासियों ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Noida: सेक्टर-27 में शराब की दुकान को लेकर विरोध तेज, निवासियों ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

नोएडा। शहर के सेक्टर-27 स्थित गोदरेज विला और जोरबाग विला सोसाइटी के निवासियों ने सोसाइटी गेट के पास शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। निवासियों ने जिला प्रशासन पर समस्या न सुनने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि दुकान को बंद नहीं कराया गया तो वे कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
बृहस्पतिवार सुबह दोनों सोसाइटी के पुरुष और महिलाएं अधिवक्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिलने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि डीएम ने मुलाकात से इंकार कर दिया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोसाइटी के बीच स्थित मार्केट में शराब की दुकान खोली जा रही है। इससे पहले भी करीब नौ महीने पूर्व दुकान खोलने का प्रयास किया गया था, लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद विभाग ने नियमों के तहत अनुमति को रद्द कर दिया था। अब एक बार फिर अचानक दुकान खोलने की अनुमति दिए जाने से लोगों में रोष है।
निवासियों ने आशंका जताई कि दुकान खुलने से शाम के समय सोसाइटी गेट के आसपास शराब पीने वालों की भीड़ लग जाएगी, जिससे महिलाओं और बच्चों का निकलना असुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब होगा और बच्चों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोगों ने प्रशासन से तुरंत दुकान बंद कराने की मांग की है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शांतिपूर्ण लेकिन अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
इस मामले पर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान खोलने की अनुमति नियमों के अनुसार दी गई है, लेकिन निवासियों की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। संबंधित आबकारी निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें