Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Property Fraud: नोएडा में सस्ता फ्लैट दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 30.60 लाख रुपये की ठगी

Property Fraud: नोएडा में सस्ता फ्लैट दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 30.60 लाख रुपये की ठगी

नोएडा। सस्ते में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग से 30 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को भवन निर्माता और संपत्ति विक्रेता का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित का भरोसा जीता। फर्जी बुकिंग दस्तावेज, भुगतान की रसीदें और संपत्ति से जुड़े कागजात दिखाकर उनसे अलग-अलग माध्यमों से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई गई। रुपये देने के बावजूद जब फ्लैट नहीं मिला, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 63 वर्षीय राजेश कुमार सुमन ने बताया कि उनके साथ 27 जुलाई 2026 को धोखाधड़ी हुई थी। आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क किया और सस्ते में फ्लैट दिलाने का भरोसा दिया। अपनी बात को विश्वसनीय बनाने के लिए उन्होंने फ्लैट की बुकिंग से जुड़े कथित दस्तावेज, भुगतान की रसीदें और संपत्ति से संबंधित अन्य कागजात दिखाए। दस्तावेजों को असली समझकर राजेश कुमार सुमन ने आरोपियों पर विश्वास कर लिया।

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से ऑनलाइन भुगतान कराने के नाम पर उनसे कुल 30 लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम देने के बाद भी जब फ्लैट नहीं मिला और आरोपियों की ओर से किए गए वादे पूरे नहीं हुए, तब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस शिकायत से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी में किन लोगों की भूमिका रही और रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें