Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

प्रयोग फाउंडेशन
प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

पंचकूला 3 दिसंबर : सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ द्वारा ट्राईसिटी में संयुक्त रूप से चलाए जा रहे दान उत्सव के तहत मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित आशियाना फ्लैट में जरूरतमंदों को सर्दी के कपड़े वितरित किए गए।

जॉरी हेल्थ की तरफ से आए तरूण कबीर हुड्डा, मेघा व दीपेंद्र ने बताया कि उद्योग समूह में एक अभियान चलाकर सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा जरूरत का सामान एकत्र किया जा रहा है। सहयोगी संस्था प्रयोग फाउंडेशन के साथ मिलकर पहले चरण में आज पंचकूला में सौ से अधिक लोगों को सर्दी के कपड़े वितरित किए गए हैं। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। जिसके तहत कपड़ों के अलावा खाद्य पदार्थ व अन्य जरूरत का सामान भी वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन की प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल, सलाहकार विक्रांत शर्मा, हरकेश शर्मा, समाज सेवी अमृता कौर गिल, सुनीता कुमारी, कृष्ण कुमार, दिलराज सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें