Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Pratik Shah पर भड़के Hansal Mehta, बोले- चुप्पी में पनपता है दुर्व्यवहार, हो सख्त जांच

Pratik Shah
Pratik Shah पर भड़के Hansal Mehta, बोले- चुप्पी में पनपता है दुर्व्यवहार, हो सख्त जांच

फिल्ममेकर Hansal Mehta ने सिनेमैटोग्राफर Pratik Shah पर लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोपों पर सख्त जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुप्पी में ही पनपता है दुर्व्यवहार।

Pratik Shah पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भड़के Hansal Mehta

फिल्म ‘होमबाउंड’ में काम कर चुके सिनेमैटोग्राफर Pratik Shah पर कई महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे पर अब फिल्म निर्माता Hansal Mehta की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा करते हुए इस पूरे मामले की सख्त जांच की मांग की है।

Hansal Mehta बोले – चुप्पी में पनपता है दुर्व्यवहार

Hansal Mehta ने कहा, “दुर्व्यवहार चुप्पी और डर में पनपता है। सत्ता के पदों पर बैठे लोग जब हिंसा करते हैं, तो उसकी पूर्ण जांच होनी चाहिए। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो बिना देरी के कार्रवाई होनी चाहिए। कई वर्षों से पीड़ितों को डर और प्रभाव के जरिए चुप कराया जाता रहा है, लेकिन अब ये चुप्पी तोड़नी होगी।”

हर तरह का उत्पीड़न है गंभीर

Hansal Mehta ने ये भी कहा कि दुर्व्यवहार केवल यौन शोषण तक सीमित नहीं है। “सत्ता का दुरुपयोग सिर्फ पुरुष नहीं, महिलाएं भी करती हैं। Pratik Shah जैसे मामलों में मानसिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न को भी गंभीरता से लेना होगा।”

Homebound Controversy: करण जौहर की 'होमबाउंड' के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह पर क्यों भड़के हंसल मेहता, की इस चीज की मांग | Homebound Controversy Hansal Mehta on Pratik Shah ...

 कार्यस्थल पर जवाबदेही की जरूरत

Hansal Mehta ने कहा कि रचनात्मक कार्यस्थलों पर अक्सर ज़हर छुपा रहता है, जिसे उजागर करने की ज़रूरत है। उन्होंने लिखा, “कोई फिल्म, कोई कला या स्क्रिप्ट किसी की मानसिक शांति की कीमत पर नहीं बननी चाहिए। पीड़ितों को आवाज़ और एक मजबूत सिस्टम चाहिए जो सुनता और कार्रवाई करता है।”

 क्या है Pratik Shah पर पूरा मामला?

फिल्म ‘होमबाउंड’ से जुड़े Pratik Shah पर कई महिलाओं ने यौन और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि “Pratik Shah लोगों को इमोशनली एब्यूज करता है और सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है।”

Filmmaker Hansal Mehta demands investigation against homebound cinematographer Pratik Shah

Dharma Productions ने दी सफाई

इस मामले में Dharma Productions ने बयान जारी करते हुए कहा, “हमारी कंपनी यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। Pratik Shah हमारे होमबाउंड प्रोजेक्ट से एक सीमित अवधि के लिए जुड़े थे और अब वह अनुबंध समाप्त हो चुका है। उनकी कार्यकाल में हमारे पास कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।”

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें