Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Prateik Babbar की शादी पर आर्य बब्बर का तंज – “बाप को शादी में नहीं बुलाया”, सौतेले भाई का विवादित बयान

Prateik Babbar
Prateik Babbar की शादी पर आर्य बब्बर का तंज – "बाप को शादी में नहीं बुलाया", सौतेले भाई का विवादित बयान

Prateik Babbar ने प्रिया बनर्जी संग शादी रचाई, लेकिन पिता राज बब्बर को न्योता नहीं दिया। इस पर सौतेले भाई आर्य बब्बर ने विवादित बयान देते हुए तंज कसा। जानिए पूरी खबर।

Prateik Babbar की शादी पर उठा विवाद

बॉलीवुड अभिनेता Prateik Babbar ने 14 फरवरी 2025 को प्रिया बनर्जी से शादी कर ली। यह शादी दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के घर पर हुई, जिसे प्रतीक ने अपनी मां की आत्मा को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका बताया। लेकिन इस शादी में सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब प्रतीक ने अपने पिता राज बब्बर और पूरे बब्बर परिवार को शादी में नहीं बुलाया। इस पर उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने न केवल नाराजगी जताई बल्कि विवादित टिप्पणी भी की।

Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts

आर्य बब्बर ने किया भद्दा मजाक

Prateik Babbar के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने इस शादी को लेकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रतीक की दूसरी शादी पर तंज कसा। उन्होंने कहा,

“बब्बर तो शादी करते ही रहते हैं। पापा (राज बब्बर) ने दो-दो शादी की, दीदी ने दो-दो शादी की और अब मेरा भाई भी दूसरी शादी कर रहा है। यहां तक कि मेरे डॉगी की भी दो-दो गर्लफ्रेंड्स हैं।”

आर्य बब्बर ने आगे कहा कि शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन तलाक की कॉम्प्लीकेशन्स झेलने के लिए वह बहुत आलसी हैं।

Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts

“कोई Prateik Babbar को भड़का रहा है” – आर्य बब्बर

शादी का न्योता न मिलने पर आर्य बब्बर ने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा,

“मुझे लगता है कि कोई बाहरी शख्स प्रतीक को भड़का रहा है और परिवार से दूर करने की कोशिश कर रहा है।”

आर्य ने यह भी कहा कि उन्हें प्रतीक के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर भरोसा था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts

स्मिता पाटिल के घर में क्यों रचाई शादी?

प्रतीक बब्बर ने अपनी शादी बांद्रा स्थित अपनी मां स्मिता पाटिल के घर में की। उन्होंने कहा,

“यह पहला घर था, जिसे मेरी मां ने खरीदा था। यहां शादी करना उनके सम्मान में सबसे अच्छा तरीका है।”

गौरतलब है कि प्रतीक का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया था, क्योंकि उनके जन्म के कुछ दिनों बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया था।

Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts

प्रतीक बब्बर की शादी पर परिवार में फूट?

प्रतीक की शादी को लेकर अब परिवार में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। पिता राज बब्बर, बहन जूही बब्बर और भाई आर्य बब्बर को शादी में न बुलाने की वजह से यह मामला और गरमा गया है। अब देखना होगा कि क्या यह पारिवारिक विवाद जल्द सुलझता है या और बढ़ता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें