Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

प्राधिकरण की 100 करोड़ की जमीन पर कब्जा

सेक्टर-130 स्थित ग्राम नांगली वाजिदपुर में एक बड़े भूमि घोटाले का खुलासा हुआ है
सेक्टर-130 स्थित ग्राम नांगली वाजिदपुर में एक बड़े भूमि घोटाले का खुलासा हुआ है

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-130 स्थित ग्राम नांगली वाजिदपुर में एक बड़े भूमि घोटाले का खुलासा हुआ है। जन कार्य सेवा समिति के सचिव शुभम चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए एक पत्र में इस मामले को उजागर किया गया है। पत्र के अनुसार, कुछ कुख्यात भू-माफियाओं ने सिंचाई विभाग की लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, नोएडा प्राधिकरण, ग्राम सभा, खलिहान, खाद के गड्ढे, सरकारी जमीन और स्कूल की जमीन पर भी अवैध अतिक्रमण किया गया है।

शिकायत में कई खसरा नंबरों का उल्लेख किया गया है, जिन पर कथित तौर पर अवैध कब्जा किया गया है। इनमें खसरा नंबर 69, 73, 71,214, 215/1, 215/4, और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा खसरा नंबर 70, 68 और 75 आदि पर भी कब्ज़ा शुरू कर दिया गया है । पत्र में कई व्यक्तियों के नाम भी उल्लेख किए गए हैं, जिन पर भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इनमें प्रेम, बेगराज, भंवर सिंह, राजेश, हरिओम, अभिषेक, ब्रह्मपाल, अमन, बीरेंद्र, सुरेंद्र, अशोक, अरविंद, , आनंद, विनोद, धर्मपाल, लोकेश, कस्तूरी, अजय, महावीर, सोनू, रिछपाल, बीरसेन और प्रिंस उर्फ पप्पीन शामिल हैं।शिकायतकर्ता ने बताया कि इनमें से कुछ लोगों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से चिंताजनक यह है कि कुछ मामलों में, जिला कलेक्टर द्वारा बेदखली के आदेश जारी किए जाने के बावजूद, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इन भू-माफियाओं ने गांव के भोले-भाले लोगों की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, राजेश नाम के एक व्यक्ति ने हाल ही में सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा करके वहां तीन मंजिला इमारत का निर्माण शुरू कर दिया है।

उच्च स्तरीय की हो जांच : शुभम चौधरी

शुभम चौधरी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भू-माफिया कानून, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि अवैध तरीके से कमाए गए धन को जब्त किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *