Agra Crime: आगरा में टप्पेबाजों से पुलिस की मुठभेड़, तीन के पैरों में लगी गोली, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

Agra Crime: आगरा में टप्पेबाजों से पुलिस की मुठभेड़, तीन के पैरों में लगी गोली, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: आकाश जैन

शहर में टप्पेबाजी की घटनाओं पर लगाम कसने के प्रयास में थाना न्यू आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और टप्पेबाजों के बीच दयालबाग क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जबकि दो अन्य फरार हो गए थे जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी पोइया घाट की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने इलाके में तत्काल कांबिंग ऑपरेशन चलाया और थोड़ी ही देर में दोनों फरार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपियों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी पहले से टप्पेबाजी के मामलों में वांछित थे और इनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और टप्पेबाजी में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

>>>>>>>>

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img