नोएडा में 12 से ज्यादा मुकदमे में वंचित शातिर लुटेरे से हुई पुलिस की मुठभेड़, बाइक सवार बदमाश हुआ घायल

नोएडा में 12 से ज्यादा मुकदमे में वंचित शातिर लुटेरे से हुई पुलिस की मुठभेड़, बाइक सवार बदमाश हुआ घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा ग्राम चौड़ा सेक्टर-12/22 के पास चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मदर डेयरी, गन्दा नाला सेक्टर-11 नोएडा के पास मोटरसाइकिल लेकर गिर गया बदमाश द्वारा अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया घायल बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला पुत्र नईम निवासी जे0जे0 कैम्प तिगरी, थाना संगम विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस और थाना फेस-1 नोएडा से चोरी हुई मोटरसाइकिल स्पैलण्डर बरामद हुई है। बदमाश पर लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img