Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Police Dispute: नोएडा में कार हटाने को लेकर दरोगा से धक्का-मुक्की, महिला ने भी लगाए आरोप

Noida Police: नोएडा में कार हटाने को लेकर दरोगा से धक्का-मुक्की, महिला ने भी लगाए आरोप

नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में यूफेरिया मॉल के पास सर्विस रोड पर कार हटाने को लेकर दरोगा और एक युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दरोगा के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। वहीं, एक महिला ने दरोगा पर भी अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दरोगा की शिकायत के आधार पर कार सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, फिरोजाबाद में तैनात दरोगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले अपने परिजनों से मिलने आए थे। यूफेरिया मॉल के पास सर्विस रोड पर कार निकालने को लेकर उनकी एक युवक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक दरोगा से माफी मांगने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी होती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए घटनाक्रम और आरोपों की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वहीं, मौके पर मौजूद एक महिला ने दरोगा पर अभद्रता करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। महिला के आरोप सामने आने के बाद पुलिस मामले के दोनों पक्षों से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बिसरख कोतवाली प्रभारी के अनुसार, दरोगा की शिकायत के आधार पर कार सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें