नोएडा में 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

नोएडा में 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपी 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को कल रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस उपायुक्तसुनीति ने बताया कि कुछ लोगों ने 31 मार्च को हैबतपुर गांव स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन हरिओम नागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि ये लोग देर रात को सेल्समैन से शराब की बोतल मांग रहे थे लेकिन जब उसने उन्हें बोतल देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img