PM Modi Service Journey: जेवर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा यात्रा का अभिनंदन

PM Modi Service Journey: जेवर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा यात्रा का अभिनंदन

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को जेवर में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी सेवा यात्रा का अभिनंदन किया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों को याद किया गया।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े प्रयासों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के इस लंबे दौर में प्रधानमंत्री ने देश की सेवा को प्राथमिकता दी है।

विधायक ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से जोड़ते हुए कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण से जेवर क्षेत्र की पहचान को व्यापक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना से क्षेत्र में विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी गतिविधियों को गति मिली है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनकी सेवा यात्रा को याद किया गया। इस मौके पर विकसित भारत-2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई।

धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img