Noida: नोएडा में अवैध असलहा के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस पर सवाल

Noida: नोएडा में अवैध असलहा के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस पर सवाल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में अवैध असलहा लेकर तस्वीर खिंचवाने वाले युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोपी की पहचान दिशांत यादव के रूप में हुई है, जो होशियापुर गांव का रहने वाला है। वायरल फोटो में दिशांत यादव खुलेआम अवैध हथियार के साथ नजर आ रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक के पास यह अवैध असलहा आया कहां से और उसे कौन सपोर्ट कर रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इस तरह खुलेआम हथियार लहराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस लगातार अपराध पर लगाम लगाने का दावा कर रही है, लेकिन युवाओं में अपराध और नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है, वहीं आम जनता में इस घटना को लेकर आक्रोश है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img