Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

शासक नहीं, सेवक चुनने के लिए जेजेपी-एएसपी का साथ दे जनता – नैना सिंह चौटाला

नैना सिंह चौटाला
शासक नहीं, सेवक चुनने के लिए जेजेपी-एएसपी का साथ दे जनता - नैना सिंह चौटाला

शासक नहीं, सेवक चुनने के लिए जेजेपी-एएसपी का साथ दे जनता – नैना सिंह चौटाला

भाजपा-कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहे महिलाएं, चाबी ही बदलेगी आपकी तकदीर – नैना चौटाला

रिपोर्ट :कोमल रामोल

चंडीगढ़, 26 सितंबर। जननायक जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन उम्मीदवार सेवक के रूप में क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे, इसलिए शासक चुनने की गलती वे न करें। उन्होंने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं कांग्रेस और भाजपा के झूठे झांसे में न आएं क्योंकि जेजेपी की चाबी ने ही आपकी तकदीर बदलने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए है और आगे भी अनेक कार्य करके दिखाएगी। वे वीरवार को फतेहाबाद में विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से रूबरू थी।

नैना सिंह चौटाला ने कहा कि वोट लेने बाद कुछ विधायक चंडीगढ़ जाकर बैठ जाते है। उन्होंने कहा कि जनता को भूल जाने वाले ऐसे नेता सिर्फ वोट के समय में ही दोबारा क्षेत्र में दिखाई देते है। नैना चौटाला ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता देते है इसलिए जेजेपी-एएसपी के उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र से विधानसभा भेजने का मौका दें। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताएं। नैना चौटाला ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों ने कभी ग्रामीण विकास की नहीं सोची, लेकिन जेजेपी ने गांवों में चौपालों का सुधार, कच्चे मार्गों को पक्का, डिजिटल लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बनाने जैसे अनेक बदलाव के काम करके दिखाएं है।

नैना चौटाला ने यह भी कहा कि चुनाव के समय भाजपा और कांग्रेस मुफ्त गैस सिलेंडर, महिलाओं के खाते में रुपए डालने जैसे अनेक झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भाजपा-कांग्रेस के जुमलों को जरूर समझना चाहिए, क्योंकि भाजपा ने काला धन का पैसा लोगों के खाते में डालने की बात कही थी, अब उसी तरह कांग्रेस भी झूठा भ्रम फैलाने में लगी हुई है। नैना चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने महिलाओं को सदा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सोच के कारण आज हर दूसरे गांव में महिला सरपंच बनी हुई है, हर तीसरे राशन डिपो का संचालन महिला कर रही है और जेजेपी-एएसपी की सरकार बनने पर अध्यापकों की भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *