Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने में लखनऊ अव्वल

- सीएम योगी लगातार कर रहे हैं पीएम सूर्य घर योजना की मॉनीटरिंग
- फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की थी योजना

लखनऊ, 27 सितंबर। सौर ऊर्जा के जरिए देश में बिजली उपलब्धता की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करने और जनता को करीब-करीब नि:शुल्क बिजली देने का अभियान यूपी में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। घर की छतों पर सोलर रूफ टॉप पैनल लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किया है। सीएम योगी स्वयं इस योजना की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसी साल शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत मात्र सात महीने में ही लखनऊ जनपद में सर्वाधिक रूफ टॉप पैनल इंस्टॉल किये गये हैं। वहीं इसी क्रम में वाराणसी, कानपुर, आगरा और कानपुर नगर टॉप फाइव में हैं।

वाराणसी में 4088 सोलर पैनल इंस्टॉल
हाल ही में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा भी की है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रदेश में लखनऊ जनपद में सर्वाधिक 11,435 सोलर रूफ टॉप पैनल क्रियाशील कर दिये गये हैं। वहीं दूसरे नंबर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस योजना के अंतर्गत अबतक 4088 सोलर पैनल इंस्टॉल हो चुके हैं। ऐसे ही कानपुर में 1909, आगरा में 1364 और प्रयागराज में 1349 रूफ टॉप पैनल लगाये गये हैं। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी तेजी से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

अबतक 17 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना के लिए अबतक 17 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें से 32 हजार से अधिक घरों में रूफ टॉप पैनल इंस्टाल किये जा चुके हैं। बता दें कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत एक किलोवॉट क्षमता के रूफ टॉप पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपए और प्रदेश सरकार की ओर से 15 हजार रुपए यानी कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे ही दो किलोवॉट के लिए केंद्र द्वारा 60 हजार रुपए और प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार रुपए यानी कुल 90 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं तीन किलोवॉट और उससे ऊपर के लोड के लिए केंद्र द्वारा 78 हजार रुपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए यानी कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी जी जा रही है।

यूपी में 25 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य
बता दें कि 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के जरिए बिजली उत्पादन और उपभोग करना है। जनता पर बिजली के बिल के बोझ को कम करने के लिए शुरू की गई इस योजना को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए यूपी के सभी सात डिस्कॉम और प्रत्येक जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस योजना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *