Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Pawandeep Rajan Car Accident: इंडियन आइडल 12 विजेता की हालत नाजुक, गजरौला हाईवे पर कार कैंटर से टकराई

Pawandeep Rajan
Pawandeep Rajan Car Accident: इंडियन आइडल 12 विजेता की हालत नाजुक, गजरौला हाईवे पर कार कैंटर से टकराई

Pawandeep Rajan Car Accident:  इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गजरौला हाईवे पर उनकी कार कैंटर से टकरा गई। हादसे में उनके दोनों पैर टूटे हैं और सिर में भी चोट आई है।

इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल

उत्तराखंड के रहने वाले सिंगर और इंडियन आइडल 12 के विजेता Pawandeep Rajan  एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह के साथ नोएडा जा रहे थे। गजरौला हाईवे पर उनकी कार एक खड़े कैंटर से पीछे से टकरा गई।

गजरौला में कैंटर से टकराई कार, तीन लोग घायल

यह हादसा रविवार देर रात करीब ढाई बजे हुआ। Pawandeep Rajan की कार चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतर रही थी, तभी चालक राहुल सिंह को झपकी आ गई और कार हाईवे किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। इस दुर्घटना में पवनदीप, अजय मेहरा और राहुल तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

Indian Idol 12 winner Pawandeep Rajan meets with an accident, undergoing treatment in Noida, confirms the singer's team - Hindustan Times

पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बचाई जान

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को कार से निकालकर पहले गजरौला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत मुरादाबाद के डिडौली में एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया।

Pawandeep Rajan की हालत नाजुक, दोनों टांगों में फ्रैक्चर

डॉक्टरों के अनुसार पवनदीप की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। इलाज के बाद तीनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए नोएडा रेफर कर दिया गया है। सिंगर Pawandeep Rajan के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उनके साथ नोएडा रवाना हो गए।

पवनदीप राजन के ड्राइवर को आ गई थी झपकी, गजरौला में हाईवे पर केंटर से भिड़ गई कार, जानिए कैसे हुआ भयानक हादसा - pawandeep rajan car collided with canter truck parked

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की

पुलिस अधिकारी श्वेताभ भास्कर ने जानकारी दी कि हादसे में क्षतिग्रस्त कार और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें