Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

 Noida Parks: नोएडा के सेक्टर-55, 58 और 62 के चार पार्कों का होगा कायाकल्प

 Noida Parks: नोएडा के सेक्टर-55, 58 और 62 के चार पार्कों का होगा कायाकल्प

नोएडा। शहर के सेक्टर-55, 58 और 62 स्थित चार छोटे पार्कों को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने इन पार्कों के पुनर्विकास के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इच्छुक एजेंसियों से 14 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। परियोजना के तहत पार्कों की चारदीवारी को दुरुस्त करने के साथ रंगाई-पुताई और पौधरोपण समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-55, 58 और 62 में स्थित चार छोटे पार्कों का चयन पुनर्विकास के लिए किया गया है। इन पार्कों में मौजूदा सुविधाओं को बेहतर करने और हरित क्षेत्र को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

योजना के तहत पार्कों की चारदीवारी की मरम्मत और आवश्यक सुधार किया जाएगा। इसके बाद पार्कों में रंगाई-पुताई का काम कराया जाएगा। हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। इससे इन पार्कों का स्वरूप बेहतर होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को अधिक व्यवस्थित हरित क्षेत्र उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-55 और सेक्टर-58 में सेक्टर के अंदर स्थित भूखंडों पर बने छोटे पार्कों का चयन किया गया है। वहीं सेक्टर-62 में डी पार्क के सामने स्थित भूखंड को इस परियोजना के लिए चुना गया है।

चारों पार्कों के पुनर्विकास पर करीब 1 करोड़ 39 लाख 79 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस काम के लिए नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया है। एजेंसियों से 14 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से पार्कों के पुनर्विकास का काम शुरू किया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें