Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Panchkula Road Accident: पंचकूला के पिंजौर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत

Panchkula Road Accident: पंचकूला के पिंजौर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत

पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे कालका बिटना कॉलोनी के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, परमाणु की ओर से आ रही कार पंचकूला जा रही थी। जैसे ही कार कालका बिटना कॉलोनी के पास पहुंची, वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवक कार से बाहर जा गिरे, जबकि एक युवक कार की छत टूटने से 10 फीट दूर जा गिरा। वहीं, एक युवक कार के अंदर फंसा रह गया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तुरंत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और शवों को पंचकूला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक युवक पंचकूला और ढली के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें