Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सभी ग्रामीण परियोजनाओं और कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के आदेश

पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह
पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सभी ग्रामीण परियोजनाओं और कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के आदेश

पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सभी ग्रामीण परियोजनाओं और कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के आदेश

चंडीगढ़, 14 फरवरीः

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विभाग के उच्च अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए सजग प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य में एक सुनहरा दौर लाने के लिए गांवों का चौमुखी विकास करने के लिए सभी अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी से कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए जितने भी ग्रामीण परियोजनाएं और कार्य चल रहे हैं, उन्हें समयबद्ध पूरा किया जाए।

पंचायत भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों, एडीसी, डीडीपीओ, बीडीपीओ और विभिन्न विंगों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब के गांवों को मॉडल गांवों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों में चल रहे सभी विकास कार्यों में देरी और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जानबूझकर अनदेखी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सौंद द्वारा जनवरी महीने में की गई विभाग की पहली बैठक के दौरान जो लक्ष्य जिला अधिकारियों को दिए गए थे, उनकी समीक्षा भी की गई और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं के लाभ को निचले स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि गांववासी अपने क्षेत्रों का अधिकतम विकास और उन्नति करवा सकें।

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री ने मनरेगा के जॉब कार्ड बनाने के लिए गांवों में लगाए गए विशेष कैंपों के बारे में भी जानकारी मांगी और जहां भी कोई कमी पाई गई, उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए हर जरूरतमंद का नरेगा कार्ड बनाया जाए।

सौंद ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए गांवों का सर्वांगीण विकास होना अनिवार्य है और इसे सुनिश्चित करने के लिए वह जल्दी ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों, खासकर विधायकों के साथ मिलकर जिला स्तर पर बैठकें आयोजित करेंगे। इन बैठकों में स्थानीय जिले के पंचायत विभाग के सभी अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर किए जाने वाले विकास कार्यों में स्थानीय विधायकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा, तरुनप्रीत सिंह सौंद ने निर्देश दिए कि पंचायत भूमि को पारदर्शी तरीके से ठेके पर देने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए ताकि इससे होने वाली आय को गांवों के विकास पर खर्च किया जा सके। सौंद ने सभी अधिकारियों को सजगता और ईमानदारी से जन सेवा करने के लिए प्रेरित किया और 31 मार्च 2025 तक सभी लक्ष्यों को पूरा करने की सलाह दी।

इस अवसर पर विशेष रूप से गांवों में बन रहे आंगनवाड़ी केंद्रों, खेल मैदानों और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए भी पंचायत मंत्री ने निर्देश दिए।

मीटिंग में विभाग के प्रबंधकीय सचिव दिलराज सिंह, डायरैक्टर परमजीत सिंह, जेडीसी डॉ. शीना अग्रवाल, मुख्य दफ्तर के उच्च अधिकारियों के अलावा पूरे पंजाब के एडीसीज़ (विकास), डीडीपीओज़, बीडीपीओज़ और विभिन्न विंगों के अधिकारी उपस्थित थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें