Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Pakistan Stock Market Crash: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप, शेयर बाजार में 6000 अंकों की बड़ी गिरावट

Pakistan Stock Market Crash
Pakistan Stock Market Crash: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप, शेयर बाजार में 6000 अंकों की बड़ी गिरावट

Pakistan Stock Market Crash:  भारत की एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान का शेयर बाजार धराशायी हो गया। KSE-100 में 6000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जानिए आतंकियों पर कार्रवाई और बाजार पर असर की पूरी जानकारी।

Pakistan Stock Market Crash:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में दोहरी मार, शेयर बाजार में हाहाकार

भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK के कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। इस सटीक कार्रवाई का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दिया।

Pakistan Stock Market Crash:  खुलते ही क्रैश हुआ पाकिस्तान का शेयर बाजार

बुधवार सुबह जैसे ही कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100) खुला, 6000 अंक या लगभग 6% की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह इंडेक्स पिछले बंद 1,13,568.51 के मुकाबले गिरकर 1,07,296.11 के स्तर पर पहुंच गया। यह 2021 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

Operation Sindoor Impact On Market - PAK में मचा है हाहाकार... लेकिन भारतीय शेयर बाजार में बहार, पलटवार का कोई डर नहीं! - Pakistan Stock Market Crash After Indian Air Strike Operation

Pakistan Stock Market Crash:  सबसे ज्यादा नुकसान किन सेक्टर्स को?

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के बाजार में सबसे अधिक गिरावट ऑयल एंड गैस, सीमेंट और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखी गई। निवेशकों के बीच घबराहट के चलते बाजार में हाहाकार मच गया।

Pakistan Stock Market Crash:  पाक रक्षा मंत्री का बयान और अस्थायी राहत

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत की स्ट्राइक के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि यदि भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो पाकिस्तान भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। इस बयान के बाद कुछ देर के लिए बाजार में घबराहट कम होती दिखी, लेकिन समग्र गिरावट थमी नहीं।

जंग से पहले ही PAK ने घोषित किया 'युद्धविराम', रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- हम कुछ नहीं करेंगे - pakistan defence minister khawaja asif Indian military strikes ceasefire ...

Pakistan Stock Market Crash:  पहलगाम हमले के बाद से गिरा 11,000 अंक

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला हुआ था, जिस दिन KSE-100 इंडेक्स 1,18,383.38 पर बंद हुआ था। तब से अब तक इसमें 11,000 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई है। पिछले एक सप्ताह में ही पाक शेयर बाजार में 7% से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है।

Pakistan Stock Market Crash:  ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 90 आतंकी

भारत के इस सर्जिकल एयर स्ट्राइक में करीब 90 आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। RAW की खुफिया रिपोर्ट और तीनों सेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की गई। भारत ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह आतंकवाद पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगा।

भारत की कड़ी सैन्य कार्रवाई ने जहां आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है, वहीं इसका गहरा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर भी पड़ा है। इस दोहरी मार ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से संकट में डाल दिया है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें