उत्तर प्रदेशभारत

ओयो मैनेजर ने डॉयल 112 वाहन की ड्राइविंग सीट पर बैठकर बनाई रील, दो कांस्टेबल हुए निलंबित

ओयो मैनेजर ने डॉयल 112 वाहन की ड्राइविंग सीट पर बैठकर बनाई रील, दो कांस्टेबल हुए निलंबित

अमर सैनी

Related Articles

नोएडा। दो कांस्टेबलों को ओयो मैनेजर से दोस्ती निभाना महंगा पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने ओयो मैनेजर को डॉयल 112 वाहन की ड्राइविंग सीट पर बैठाकर रील बना दी। बाद में मैनेजर ने अपनी सिंघम वाली रील सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और आनन-फानन में पीआरवी पर तैनात दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया। वहीं मैनेजर के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में केस दर्ज किया गया है।

थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में पीआरवी 1852 चलती है। इस वाहन पर कांस्टेबल सुमित और सुनील तैनात हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कांस्टेबलों की थाना क्षेत्र के एक ओयो मैनेजर से दोस्ती है। बताया जा रहा है कि दोनों कांस्टेबल की मौजूदगी में ओयो मैनेजर ने डायल 112 की गाड़ी चलाकर अपनी रील बनवाई । इसके बाद मैनेजर ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी कर दिया। जिसके बाद यूजरों ने नोएडा पुलिस को टैग कर वीडियो शेयर करते हुए मैनेजर और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

दोनों कांस्टेबल सस्पेंड और मैनेजर पर केस दर्ज
इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में रील बनाने वाले मुकेश नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कांस्टेबल सुमित व सुनील तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button