Operation Sindoor: एनसीसी कैडेट्स ने नागरिक सुरक्षा में दिया सराहनीय योगदान

Operation Sindoor: एनसीसी कैडेट्स ने नागरिक सुरक्षा में दिया सराहनीय योगदान

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को दिल्ली कैंट में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी)-2026 का दौरा किया। आगमन पर सेना, नौसेना और वायुसेना विंग के एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कैडेट्स को संबोधित करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने अपने एनसीसी के दिनों को याद किया और गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने परेड, ड्रिल, बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे नौसेना की भाषा में “ब्रावो ज़ुलू” कहा। नौसेना प्रमुख ने देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों के निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

एडमिरल त्रिपाठी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नागरिक सुरक्षा में लगभग 72,000 एनसीसी कैडेट्स द्वारा दिए गए योगदान की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कैडेट्स द्वारा ड्रोन संचालन, साइबर जागरूकता और अन्य नवाचारी प्रशिक्षण प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री के कथन “भारत का युवा वैश्विक कल्याण की शक्ति है” का उल्लेख करते हुए नौसेना प्रमुख ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कैडेट्स को आत्म अनुशासन, निरंतर सीखने, साहस, टीम भावना और कभी हार न मानने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राजस्थान निदेशालय के बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी के कैडेट्स ने बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया। नौसेना प्रमुख ने फ्लैग एरिया और तकनीकी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और कैडेट्स की मेहनत और समर्पण की सराहना की।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img