Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Operation Hotspot Domination: फ़रीदाबाद में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 पेटी शराब बरामद

Operation Hotspot Domination, Faridabad liquor seizure

Operation Hotspot Domination: फ़रीदाबाद में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 पेटी शराब बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने 16 और 17 दिसंबर की रात को “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया। नीलम चौक के पास गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर थाना कोतवाली की टीम ने सक्रिय रूप से रेड की और एक होंडा सिटी गाड़ी में भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस ने कुल 60 पेटी शराब बरामद की है, जिसमें 45 पेटी देसी शराब और 15 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय कॉलोनी के रहने वाले विशाल और तरुण शामिल हैं। साथ ही होंडा सिटी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिसका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था।

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूत्रों की सूचना पर की गई और इसमें शामिल अधिकारियों की टीम ने रातभर सतर्कता बरतते हुए शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस ने आगे कहा कि इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि फरीदाबाद में अवैध शराब की आपूर्ति और कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके और समाज में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत किया जा सके।

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें