Delhi: दिल्ली AIIMS में ओडिशा की नाबालिग लड़की की मौत, बदमाशों ने जलाया था जिंदा

Delhi: दिल्ली AIIMS में ओडिशा की नाबालिग लड़की की मौत, बदमाशों ने जलाया था जिंदा

ओडिशा के पुरी जिले से आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। करीब पखवाड़े भर पहले तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित रूप से अपहरण कर आग के हवाले की गई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लड़की की मौत की पुष्टि की और इस क्रूर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

घटना 19 जुलाई की सुबह पुरी जिले में स्थित भार्गवी नदी के तट पर हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन अज्ञात लोग लड़की को जबरन उठाकर ले गए और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली AIIMS रेफर किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।

इस हृदयविदारक घटना से जहां पूरे राज्य में आक्रोश है, वहीं पीड़िता के पिता ने अपने संयम और शब्दों से लोगों को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहता। सभी ने मेरी बेटी के लिए प्रार्थना की, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। मैं किसी से नाराज नहीं हूं। मेरी बेटी शायद मेरे भाग्य में ही नहीं थी। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता और आपसे निवेदन करता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को राजनीति से दूर रखा जाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनकी बेटी घर पर थी, सबकुछ सामान्य था और उन्हें यह कतई अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा घट सकता है। उनकी पीड़ा ने समाज और प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर बेटियां कब तक असुरक्षित रहेंगी। घटना के बाद से अब तक तीनों आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जांच अभी जारी है। राज्य सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और घटना की हर स्तर पर जांच कराने की बात कही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

 

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img