Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मोटापा: एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या, जागरूकता है जरूरी : डा. रविशंकर भट्ट

डा. रविशंकर भट्ट
मोटापा: एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या, जागरूकता है जरूरी : डा. रविशंकर भट्ट

मोटापा: एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या, जागरूकता है जरूरी : डा. रविशंकर भट्ट

 

पंचकूला, 19 फरवरी : मोटापा केवल एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसी विषय पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पारस हेल्थ पंचकूला ने एक बैरिएट्रिक सर्जरी वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यशाला का नेतृत्व वरिष्ठ बैरिएट्रिक सर्जन डा रविशंकर भट्ट और डॉ. अमित बंसल ने किया। इसमें आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का लाइव प्रदर्शन, विशेषज्ञों के व्याख्यान और प्रतिभागियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य मोटापा और उससे संबंधित बीमारियों के लिए प्रभावी चिकित्सा समाधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यशाला के दौरान 39 वर्षीय एक मरीज की सफल बैरिएट्रिक सर्जरी की गई, जिससे यह दर्शाया गया कि अत्यधिक वजन से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान संभव है। मरीज डायबिटीज़ और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका बीएमआई 44.2 था। उन्हें गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी के माध्यम से इलाज दिया गया, जो न केवल वजन घटाने में सहायक है, बल्कि इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नियंत्रित करती है।

बैरिएट्रिक सर्जरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डा. रविशंकर भट्ट ने कहा कि यह सर्जरी केवल वजन घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रभावी तरीका है। इस तरह की कार्यशालाएं हमें चिकित्सा जगत में नए इनोवेशन साझा करने और अधिक से अधिक मरीजों तक यह उपचार पहुंचाने में मदद करती हैं।

डा. अमित बंसल ने कहा कि बैरिएट्रिक सर्जरी उन मरीजों के लिए आशा की किरण है, जो मोटापे और इससे जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। हमारा उद्देश्य मरीजों को आधुनिक, कम आक्रामक और प्रभावी सर्जरी के माध्यम से एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन प्रदान करना है।

मोटापा केवल सौंदर्य से जुड़ी चिंता नहीं है, बल्कि यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, टाइप-2 डायबिटीज़, नींद संबंधी विकार और जोड़ों की समस्याओं जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है। पारस हेल्थ पंचकूला इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को यह संदेश देना चाहता है कि समय पर सही चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मोटापे से जुड़ी जटिलताओं से बचा जा सकता है।

पारस हेल्थ पंचकूला के फैसिलिटी डायरेक्टर डा. पंकज मित्तल ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य न केवल मेडिकल एक्सपर्टीज़ को साझा करना है, बल्कि मरीजों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सही जानकारी और मार्गदर्शन देना भी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें