Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

NRI Scam India: एनआरआई ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

NRI Scam India: एनआरआई ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। फेज-वन थाना पुलिस ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई में गिरोह की 24 वर्षीय सरगना युवती तनिष्का समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने भारत-पाकिस्तान और अन्य देशों में रहने वाले एनआरआई नागरिकों से ओटीटी प्लेटफार्म का फर्जी सब्सक्रिप्शन बेचकर 100 से 300 डॉलर तक ठगी की।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि फेज-वन पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-2 में स्थित वेबबिज सर्विस एलएलसी नामक कंपनी में छापा मारा। हिरासत में लिए गए आरोपियों में तनिष्का, अनिल बघेल, गौरव, राधा बल्लभ, योगेश बघेल और मनीष कुमार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विदेशी नागरिकों को ओटीटी सब्सक्रिप्शन ऑफर करते थे, जिसे वे कैप्चर कार्ड सॉफ्टवेयर के माध्यम से फर्जी तरीके से उपलब्ध कराते थे। इसके बाद सब्सक्रिप्शन कुछ समय में बंद कर देते और रिनुअल के नाम पर बार-बार पैसे वसूलते।

पुलिस ने मौके से 20 मोबाइल फोन, पांच CPU, पांच कंप्यूटर मॉनिटर, एक लैपटॉप, छह कीबोर्ड, छह माउस, छह हेडफोन, एक IPTV बॉक्स, दो एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर राउटर और तीन मोहर बरामद किए। जांच में पता चला कि आरोपी इंटरनेट कॉलिंग के जरिए अमेरिका में रहने वाले लोगों से संपर्क करते थे। कॉल स्पूफिंग तकनीक से नंबर बदलकर अपनी पहचान छुपाते और फर्जी लिंक के माध्यम से पैसों की ठगी करते थे।

डीसीपी ने बताया कि गिरोह लगभग दो साल से कॉल सेंटर चला रहा था और हजारों विदेशी नागरिकों से ठगी की गई। आरोपी रकम अमेरिकी डॉलर में बनाए गए खातों में ट्रांसफर करते थे, और फिर अनिल बघेल के खाते में राशि स्थानांतरित कर लेते थे।

पुलिस ने आम लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन गेमिंग या बेटिंग ऐप पर पैसे न लगाएं। साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर संपर्क करें। आधार, पैन या बैंक विवरण किसी अजनबी के साथ साझा न करें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें