Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अब बीजेपी के किसी भ्रमजाल में नहीं फंसेगी जनता, हरियाणा से सफाया तय- हुड्डा

हुड्डा
अब बीजेपी के किसी भ्रमजाल में नहीं फंसेगी जनता, हरियाणा से सफाया तय- हुड्डा

अब बीजेपी के किसी भ्रमजाल में नहीं फंसेगी जनता, हरियाणा से सफाया तय- हुड्डा

हथीन से 2 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री हर्ष चौधरी ने ज्वाइन की कांग्रेस

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पलवल, 5 अगस्तः फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की हवा लोकसभा चुनाव के नतीजों ने निकाल दी है। जनता ने बता दिया है कि वो अब बीजेपी के किसी भ्रमजाल में नहीं फंसेगी और हरियाणा से इस सरकार का सफाया करके ही दम लेगी। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज पलवल में हुए कांग्रेस के ‘धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल, चौधरी इजराईल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्मेलन में हथीन से 2 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री हर्ष चौधरी ने जेजेपी छोड़ने के बाद आज कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके साथ बीजेपी व जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया व पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ देने के लिए जनता का भी आभार व्यक्त किया व कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।

अपने संबोधन में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पलवल को जिला बनाया था। उस समय आधुनिक सचिवालय का निर्माण समेत कई विकास कार्य सरकार ने करवाए। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद तमाम विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दी। इस सरकार ने पूरे कार्यकाल में पलवल समेत पूरे हरियाणा के भीतर ना एक इंच मेट्रो आगे बढ़ाई, ना नई रेलवे लाइन बिछाई, ना कोई बड़ी यूनिवर्सिटी बनाई, ना कोई नया बड़ा अस्पताल बनाया, ना कोई नया मेडिकल कॉलेज पूरा बनकर चालू किया, ना कोई बड़ा उद्योग लगाया और ना कोई पावर प्लांट लगाया। फिर भी इस सरकार ने प्रदेश पर साढ़े चार लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया। आज प्रदेश में ना नए उद्योग आ रहे हैं, ना नया निवेश हो रहा है और रोजगार सृजन हो पा रहा है। हरियाणा बेरोजगारी, अपराध व नशे में नंबर वन राज्य बन गया है। सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। लेकिन अग्निवीर और कौशल निगम जैसी योजनाओं के जरिए पक्की नौकरियों को खत्म किया जा रहा है।

लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर इन खाली पदों को पक्की भर्तियों के जरिए भरा जाएगा। साथ ही बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। हरियाणा में भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर गरीबों को 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगी। महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। फिर से गरीब, एससी और ओबीसी के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान देने की योजना को शुरू होगी। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ देने के लिए क्रीमी लेयर की लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस खिलाड़ियों के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’ की नीति को दोबारा लागू करके खेलों को बढ़ावा देगी।

अपने संबोधन में चौधरी उदयभान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के साफ संकेत दे दिए हैं। इसलिए जो बीजेपी फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी को अपनी उपलब्धि बताती थी, वो इन योजनाओं की विफलताओं को स्वीकार कर रही है। इसमें 90 से 95% गलतियां पाई गईं है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। वहीं जनता विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सबक सिखाकर कांग्रेस की सरकार बनवाएगी।

क्योंकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी थी। कांग्रेस कार्यकाल में 81 किलोमीटर मेट्रो तक हरियाणा में मेट्रो आई, 4 बिजली के कारखाने लगे और फतेहाबाद में परमाणु संयंत्र स्थापित हुआ। 18 विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, 6 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए। 1600 करोड़ के बिजली बिल और 2200 करोड़ रुपये के किसानों के कर्जे माफ किए गए। साथ ही हरिजन कल्याण निगम और बैकवर्ड कल्याण निगम का 487 करोड़ का कर्ज माफ किया था। गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट वितरित किए गए। बावजूद इसके प्रदेश पर 1966 से लेकर 2014 तक सिर्फ 70 हजार करोड़ का कर्जा था। जो आज बढ़कर साढ़े चार लाख करोड़ हो चुका है।

चौधरी उदयभान ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा जनता से झूठ बोलकर वोट हासिल किए हैं। 2016 में बीजेपी ने गुड़गांव से फरीदाबाद मेट्रो लाइन बनाने की घोषणा की थी। कहा गया था कि 2021 तक ये काम पूरा हो जाएगा। लेकिन सच्चाई ये है कि एक इंच काम करना तो दूर 8 साल में इस सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो लाने की घोषणा भी झूठी साबित हुई। इसबार के केंद्रीय बजट में तो बीजेपी ने हरियाणा का नाम तक नहीं लिया। स्पष्ट है कि बीजेपी हरियाणा से अपना बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी कर चुकी है और वो सिर्फ चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभाएगी।

करण सिंह दलाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल के साथ बीजेपी ने भयंकर अनदेखी की है। सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। एक हल्की-सी बारिश गलियों व सड़कों को तालाब में तब्दील कर देती है। बरसों से पलवल के लोगों से गैर-कानूनी टोल वसूला जा रहा है। टोल देने के बाद भी लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। इसलिए कांग्रेस सरकार बनने पर पलवल की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

आज सम्मेलन में हर्ष चौधरी के अलावा पूर्व भारद्वाज (पूर्व जेजेपी जिलाध्यक्ष), भूदेव शर्मा(राष्ट्रीय सचिव, जेजेपी), रमेश राणा(पूर्व प्रधान, पलवल शहर), देवीचरण मंगला (वाइस चेयरमैन, शूगर मिल), महावीर डागर (उप-प्रधान, पलवल जेजेपी), सीमा राजपाल (प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य, भाजपा), चंदन सिंह (पूर्व पार्षद, बीजेपी), खेमचंद खुण्डू (पूर्व हल्का प्रधान पलवल, जेजेपी), डॉ श्याम सिंह (जिला सचिव, जेजेपी), चिमन लाल कटारिया (प्रदेशाध्यक्ष बीसी सैल, जेजेपी), अनूप डागर (प्रदेश सचिव, जेजेपी), सुरेंद्र सिंह (हलका अध्यक्ष, एनआईटी जेजेपी), डॉ जितेंद्र जाखड़ (पार्षद वार्ड 14), बाबी (पार्षद वार्ड-11), चेतन शर्मा (पूर्व पार्षद), किशोर (पूर्व पार्षद), अनिल कुमार (प्रधान मर्चेंट एसोसिएशन), भारत खट्टर (उप-प्रधान मर्चेंट एसोसिएशन), चौधरी भूपेंद्र सिंह (पूर्व डायरेक्टर, शूगर मिल), डा. फतेह सिंह (प्रधान, क्षत्रिय समाज), किरण चौधरी (पूर्व मार्केट उपप्रधान), मुकेश राणा (एडवोकेट), नीमकालन पंडित, किशन दरोगा हंसराज सरदाना, प्रमोद वर्मा आदि ने भी कांग्रेस ज्वाइन की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *