Noida: शादी में जा रहे अलीगढ़ के युवकों पर हमला, कार से उतारकर लाठी-डंडों और सरियों से पीटा

Noida: शादी में जा रहे अलीगढ़ के युवकों पर हमला, कार से उतारकर लाठी-डंडों और सरियों से पीटा

नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे अलीगढ़ के युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने युवकों को कार से बाहर निकालकर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से बुरी तरह पीटा। घटना में कई युवक घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित शिव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मई को उनके गांव बिरजा नगला निवासी विजय सिंह की बेटी की सगाई हरियाणा के रसूलपुर गांव में थी। समारोह में शामिल होने के लिए उनका बेटा ललित अपने दोस्तों आशु, निखिल, बिट्टू और अनिकेत के साथ कार से जा रहा था।

बताया गया कि जब उनकी कार पलवल रोड पर गांव झुप्पा के सामने पहुंची, तभी आगे चल रही एक स्विफ्ट कार से साइड देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्विफ्ट कार चालक हरेंद्र भाटी ने अपने गांव से भजन लाल भाटी और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद आरोपियों ने युवकों को कार से बाहर निकालकर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवकों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

घायल ललित की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संजय कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img