Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Waterlogging: हल्की बारिश में गांवों के रास्ते जलमग्न, सपा नेता बबलू चौहान ने उठाई जल निकासी और सड़क सुधार की मांग

Noida Waterlogging, Noida Authority, Bablu Chauhan

Noida Waterlogging: हल्की बारिश में गांवों के रास्ते जलमग्न, सपा नेता बबलू चौहान ने उठाई जल निकासी और सड़क सुधार की मांग

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों की खराब स्थिति और सफाई व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के नोएडा विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने कई जनसमस्याएं उठाई हैं। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश में ही गांवों के रास्ते पानी से लबालब हो जाते हैं, इसलिए जल निकासी के स्थायी और उचित इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

ठाकुर बबलू चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा से सेक्टर-19 स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्क सर्किल-3 सिविल एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़कों के गड्ढों, जलभराव और सफाई समेत विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

बबलू चौहान ने गांव सदरपुर और सदरपुर कॉलोनी की समस्याओं को लेकर एक प्रार्थना पत्र भी वरिष्ठ प्रबंधक को सौंपा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी पिछले कई महीनों से सड़क, नाली, जल निकासी और सफाई से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होने से बारिश के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है।

उन्होंने क्षतिग्रस्त और गड्ढों में तब्दील हो चुके रास्तों पर आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की। इसके साथ ही नालियों का निर्माण और मरम्मत कराकर जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने की जरूरत बताई। उनका कहना है कि कई स्थानों पर पानी निकलने का उचित रास्ता नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़कें और गलियां जलमग्न हो जाती हैं।

बबलू चौहान ने दावा किया कि हर साल बारिश के दौरान गांव की कई सड़कों और रास्तों पर भारी जलभराव हो जाता है। तेज बारिश होने की स्थिति में कुछ स्थानों पर पानी घरों तक पहुंचने की समस्या भी सामने आती है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है।

उन्होंने गांव के प्राइमरी स्कूल के आसपास होने वाले जलभराव का मुद्दा भी अधिकारियों के सामने रखा। मांग की गई कि स्कूल के आसपास सड़क और जल निकासी की व्यवस्था इस तरह विकसित की जाए कि बारिश के समय बच्चों और अन्य लोगों को पानी से होकर न गुजरना पड़े।

गांव में नालियों और बरसात के पानी की निकासी के लिए बबलू चौहान ने तालाब से बिजलीघर तक करीब एक मीटर चौड़ी पक्की आरसीसी नाली बनवाने की मांग की। उनका कहना है कि इस नाली के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

इसके अलावा गांव के तालाब की सफाई कराने की मांग भी उठाई गई। बबलू चौहान ने कहा कि बरसात के मौसम में जमा पानी और गंदगी के कारण मच्छरजनित तथा अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए गांव में नियमित फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाना चाहिए।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों के सामने शिकायत रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी निर्धारित तरीके से नहीं आती। कभी गाड़ी आने और कभी नहीं आने से कई स्थानों पर कूड़ा जमा होने की समस्या पैदा होती है। उन्होंने कूड़ा वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की।

बैठक के दौरान सड़कों और नालियों पर आवश्यक स्थानों पर लोहे के जाल लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। बबलू चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को केवल अस्थायी उपायों से दूर करने के बजाय सड़क, नाली और जल निकासी के लिए स्थायी बुनियादी ढांचा विकसित किया जाना चाहिए।

बबलू चौहान के मुताबिक, वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा और अवर अभियंता शुभम कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने सड़क और नालियों से जुड़े कार्य, लोहे के जाल, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की व्यवस्था, फॉगिंग, तालाब की सफाई तथा रास्तों और नालियों की नियमित सफाई समेत उठाए गए मुद्दों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों से मुलाकात के दौरान सुमित कुमार, निखिल कुमार समेत सदरपुर और आसपास की कॉलोनी के कई निवासी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि बारिश के दौरान बार-बार सामने आने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा और क्षेत्र में सफाई तथा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें