Noida Water Crisis: ओमीक्रॉन वन ए में दूषित पानी की सप्लाई, निवासियों ने जताया विरोध

Noida Water Crisis: ओमीक्रॉन वन ए में दूषित पानी की सप्लाई, निवासियों ने जताया विरोध

नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए में दूषित पानी की सप्लाई से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से सेक्टर में गंदा और बदबूदार पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे निवासियों को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है और पहले भी शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

निवासियों के मुताबिक, कई घरों में काले रंग का पानी सप्लाई हुआ, जिसकी बदबू इतनी तेज थी कि उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया। कुछ घरों की पानी की टंकियों में भी यही दूषित पानी भर गया। लोगों का आरोप है कि यह संभवतः सीवर का पानी है जो पेयजल लाइन में मिल गया है। इस वजह से क्षेत्र में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।

इससे पहले डेल्टा वन और अल्फा टू सेक्टर में भी दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। बावजूद इसके, संबंधित प्राधिकरण द्वारा पर्याप्त सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। ओमीक्रॉन वन ए के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने बताया कि मामले की शिकायत सीनियर मैनेजर से कई बार फोन पर करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सी-ब्लॉक के कई घरों में पूरी तरह काला पानी सप्लाई हुआ है।

शिकायत के बाद अस्थायी रूप से पानी की सप्लाई बंद तो कर दी गई, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पानी की लाइनों की तत्काल जांच कराई जाए, लीकेज या सीवर कनेक्शन की समस्या को ठीक किया जाए और शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img