Noida: नोएडा में फॉर्च्यूनर से स्टंट का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida: नोएडा में फॉर्च्यूनर से स्टंट का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के पास देर रात फॉर्च्यूनर गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय सामने आई जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दिखाई दे रहा था कि दो युवक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे हैं। इस स्टंट की वजह से इलाके में यातायात बाधित हुआ और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद थाना 126 की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसमें दिख रहे व्यक्तियों की पहचान की। जांच के दौरान पता चला कि यह घटना निजी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के पास हुई थी और वीडियो में जो गाड़ी नजर आ रही थी, वह एक फॉर्च्यूनर SUV थी। पुलिस ने आरोपियों दिवाकर शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा और संजय कुमार सिंह पुत्र सतेन्द्र कुमार को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें सड़क सुरक्षा और आम जनता की जान के लिए खतरनाक हैं। शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है और भविष्य में इस प्रकार के स्टंट या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोएडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img