Noida: दादरी बाईपास पर बेकाबू ट्रक का कहर, कार सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

Noida: दादरी बाईपास पर बेकाबू ट्रक का कहर, कार सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

नोएडा के दादरी बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार सवार चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कासगंज निवासी विकास ने बताया कि वह वर्तमान में नोएडा के गढ़ी चौखंडी इलाके में किराये के मकान में रह रहे हैं। उनके साले रोमेंद्र कुमार 31 दिसंबर को अपने चाचा मनजीत के साथ किसी कार्य से नोएडा के बिशनपुरा गांव आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों रात के समय अपनी कार से कासगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे।

जब उनकी कार दादरी बाईपास पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने तेज रफ्तार में उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क पर पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रोमेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मनजीत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित विकास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दादरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img