राज्यउत्तर प्रदेश
Traffic Rules: नोएडा में नियम तोड़ने वाले 5990 वाहनों के ई-चालान, 15 वाहन जब्त
Traffic Rules: नोएडा में नियम तोड़ने वाले 5990 वाहनों के ई-चालान, 15 वाहन जब्त
नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 5990 वाहनों के ई-चालान किए गए, जबकि 15 वाहनों को जब्त भी किया गया।
विभाग के अनुसार सबसे अधिक 2282 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किए गए। इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने पर 728, गलत नंबर प्लेट लगाने पर 490, तेज गति से वाहन चलाने पर 484, प्रेशर हॉर्न और हूटर के इस्तेमाल पर 58 तथा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 24 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सभी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
